मौसम विभाग ने तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में विभिन्न इलाको में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने अगले 3 से 4 दिन तक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। कल दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर के साथ-साथ सोमालिया तट पर भी तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।
Site Admin | सितम्बर 20, 2025 10:11 अपराह्न
मौसम विभाग ने कई राज्यों में जताया तेज बारिश का अनुमान