मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के डोईवाला विकासखंड में जौली नहर के शीर्ष पर आज जल संरक्षण और जल संवर्द्धन योजना का लोकार्पण किया। इस सिंचाई योजना में लगभग तीन करोड़ अस्सी लाख रुपए की लागत से सौंग नदी पर कालूवाला-जौलीग्रांट सिंचाई नहर के शीर्ष का निर्माण और नहर की मरम्मत का काम किया गया है। इस निर्माण के बाद विभिन्न गांवों की लगभग एक हजार आठ सौ बीघा कृषि भूमि को सिंचाई के लिए हर वक्त पानी मिल सकेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान में पूरे विश्व में जल की कमी को भविष्य के संकट के रूप में देखा जा रहा है। जल संरक्षण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर अत्यधिक गंभीर है।
Site Admin | जून 14, 2024 6:52 अपराह्न | Dehradun News | UTTARAKHAND NEWS | जल संरक्षण और जल संवर्द्धन योजना | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोईवाला विकासखंड में जल संरक्षण और जल संवर्द्धन योजना का लोकार्पण किया
