मार्च 12, 2026 6:00 पूर्वाह्न

printer

भारत ने कहा– वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और नौवहन की स्वतंत्रता में बाधा डालना अस्वीकार्य

भारत ने आज दोहराया कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों की जान को खतरे में डालना, या किसी भी तरह से नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा डालना, पूरी तरह से अस्वीकार्य है। होर्मुज जलडमरूमध्य में थाई जहाज मयूरी नारी पर हुए हमले के संबंध में जारी बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में वाणिज्यिक जहाजों को सैन्य हमलों का निशाना बनाए जाने पर भारत गहरा खेद व्यक्त करता है। थाई जहाज भारत के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहा था। मंत्रालय ने चिंता व्यक्त की कि इस संघर्ष के शुरुआती चरण में ऐसे कई हमलों में भारतीय नागरिकों सहित कई बहुमूल्य जानें जा चुकी हैं और हमलों की तीव्रता और घातकता लगातार बढ़ती ही जा रही है।