मार्च 12, 2026 6:18 पूर्वाह्न

printer

भारत ने आपूर्ति में मौजूदा बाधाओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के आपातकालीन तेल भंडार जारी करने के फैसले का स्वागत किया

भारत ने आपूर्ति में मौजूदा बाधाओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के आपातकालीन तेल भंडार जारी करने के फैसले का स्वागत किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का सहयोगी सदस्य है और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सहयोग में सक्रिय भागीदार है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत वैश्विक ऊर्जा बाजारों की बदलती स्थिति, खासकर मध्य पूर्व में हो रहे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखे हुए है।