मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अप्रैल 5, 2024 9:09 अपराह्न | ALIGARH NEWS | UP NEWS | UP NEWS UPDATE | UTTAR PRADESH NEWS

printer

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  बागपत और अलीगढ़ में रैली को संबोधित किया

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बागपत और अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली कर माहौल बनाया।
बागपत में भाजपा और लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि पहली बार किसानों के मसीहा के रूप में चौधरी चरण सिंह को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्राप्त हुआ है। ये न केवल अन्नदाताओं का सम्मान है, बल्कि यूपी वालों का गौरव भी है।

अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के समर्थन में रैली में श्री योगी ने कहा कि इस रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का विकास तभी संभव है, जब उत्तर प्रदेश का विकास हो और उत्तर प्रदेश का विकास तभी संभव है, जब साथ में अलीगढ़ का विकास हो।