सितम्बर 20, 2024 5:01 अपराह्न | jharkhand news

printer

बंगाल में बाढ़ के चलते डिबूडीह चेक पोस्ट तीन दिनों के लिए सील

धनबाद के मैथन और पंचेत डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से बंगाल में उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति के बाद कल रात बंगाल सरकार ने तीन दिनों के लिए डिबूडीह चेक पोस्ट को सील कर मालवाहक वाहनों के बंगाल में प्रवेश पर रोक लगा दी। निरसा बीडीओ इंद्रलाल ओहदार ने बताया कि छोटी गाड़ियों को जाने की अनुमति है।
   

दूसरी ओर डीवीसी ने बताया कि 80,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है इससे दक्षिण बंगाल के हावड़ा और हुगली में स्थिति और बिगड़ सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला