सितम्बर 20, 2025 8:13 अपराह्न

printer

प्रसार भारती अध्यक्ष नवनीत सहगल ने की दूरदर्शन केन्द्र का दौरा कर गतिविधियों की समीक्षा

प्रसार भारती अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने हैदराबाद के दूरदर्शन केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों से गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को सूचना से सशक्त बनाया जाना चाहिए ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकें।

 

प्रसार भारती अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने आज दूरदर्शन केंद्र का दौरा कर गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर, उन्‍होंने कर्मचारियों को कार्यक्रमों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई सुझाव दिए। इससे पहले, केंद्र में हिंदी पखवाड़ा समारोह में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए कम से कम तीन भाषाएँ जानना आवश्यक है। प्रसार भारती अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने कल अपने दो दिवसीय हैदराबाद दौरे के दौरान आकाशवाणी हैदराबाद केंद्र का निरीक्षण किया।