प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद के निकट प्राचीन शहर लोथल का दौरा कर राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री ने पूर्ण हो चुके कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। इस परिसर का विकास 4 हजार पांच सौ करोड़ रुपये की लागत से ऐतिहासिक स्थल लोथल में किया जा रहा है, जो कभी सिंधु घाटी सभ्यता का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र था। इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को दुनिया के सामने प्रदर्शित करना है। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने धोलेरा स्मार्ट सिटी का हवाई सर्वेक्षण भी किया।