प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतरेस और दुनिया भर के कई शीर्ष उद्योगपति भी संबोधित करेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद ये नेता इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का दौरा करेंगे।
News On AIR | फ़रवरी 19, 2026 10:05 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट समिट 2026 का करेंगे उद्घाटन