प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 124वां संस्करण होगा।
इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट newsonair.gov.in और मोबाइल ऐप न्यूज़ऑनएयर पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, पीएमओ तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित करेगा।