फ़रवरी 14, 2026 8:23 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असम में करेंगे विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज एक दिन के असम पर रहेंगे। वे सुबह लगभग साढ़े दस बजे डिब्रूगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने मोरन बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर पहुंचेंगे। जहां वह लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों का हवाई प्रदर्शन भी देखेंगे। यह आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह की पहली सुविधा है, जिसे वायु सेना के समन्वय से आपात स्थिति में सैन्य और नागरिक विमानों के उतरने और उड़ान भरने में सहायता के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है। श्री मोदी गुवाहाटी में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।