अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और उसके नेता तारिक रहमान को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी। साथ ही नई सरकार के साथ बातचीत करने के लिए अमरीका की तत्परता का संकेत भी दिया। रुबियो का यह संदेश ऐसे समय आया जब वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने अमरीकी कांग्रेस की सुनवाई के दौरान दक्षिण एशिया में बांग्लादेश के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया। दक्षिण और मध्य एशिया मामलों पर अमरीकी प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की उपसमिति के समक्ष गवाही देते हुए, सहायक विदेश मंत्री पॉल कपूर ने चुनावी प्रक्रिया के बारे में आशावादी दृष्टिकोण व्यक्त किया।
News On AIR | फ़रवरी 14, 2026 7:01 पूर्वाह्न
अमरीका के विदेश मंत्री ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी