प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी में सेवा तीर्थ भवन परिसर के नामकरण का अनावरण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री का शाम को सेवा तीर्थ में एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।
यह उद्घाटन देश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। यह आधुनिक, कुशल, सुलभ और नागरिक-केंद्रित सुशासन प्रणाली के निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मंत्रिमंडल सचिवालय स्थित हैं। यह पहले अलग-अलग स्थानों पर थे। नए भवन परिसर आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार सुविधाओं के भीतर प्रशासनिक कार्यों को समेकित करते हैं। कर्तव्य भवन-1 और 2 में कई प्रमुख मंत्रालय स्थित हैं।