प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सितंबर को जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान श्रीमोदी टाटा-पटना समेत पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री टाटानगर स्टेशन से 21 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नयी रेल लाइन, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। श्रीमोदी के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय और रेलवे मंत्रालय की संयुक्त टीम ने टाटानगर स्टेशन क्षेत्र का दौरा किया। वहीं साउथ ईस्टर्न रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर रेलवे स्टेशन में आज व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिया।
Site Admin | सितम्बर 4, 2024 6:51 अपराह्न | jharkhand news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सितंबर को जमशेदपुर का दौरा करेंगे