मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 20, 2024 5:11 अपराह्न | Elections 2024 | SHIMLA NEWS

printer

प्रदेश में  पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा की 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब 10 दिन शेष

प्रदेश में  पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा की 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अब 10 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार ने भी तेजी पकड़ ली है और दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए प्रदेश में पहुंच रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 मई को हिमाचल आने का कार्यक्रम है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री नाहन और मंडी में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार की इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर आज बिलासपुर व श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज चंबा जिले के तीसा, सलूणी सहित देवी देहरा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार को अंजाम देंगे। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह द्रंग विधानसभा क्षेत्र में वोट मांगेंगे।