सितम्बर 20, 2025 8:35 पूर्वाह्न

printer

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश के लाखों स्कूलों और लगभग 500 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है फिल्म “चलो जीते हैं”

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म “चलो जीते हैं” देश के लाखों स्कूलों और लगभग 500 सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के  बचपन की एक घटना से प्रेरित है। इस फिल्म में, स्वामी विवेकानंद के दर्शन से प्रभावित होकर किशोरवय नारू अपनी छोटी-सी दुनिया में बदलाव लाने का प्रयास करता है।