दिसम्बर 27, 2025 10:30 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के सिलसिले में सुनवाई सुचारू तरीके संपन्न हुई

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के सिलसिले में सुनवाई आज पहले दिन सुचारू तरीके से संपन्न हुई। सुनवाई 4 हजार छह सौ पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुई।

राज्य के 294 विधानसभा क्षेत्रों में, प्रत्येक क्षेत्र में 11 केंद्रों पर एक साथ सुनवाई हो रही है। कुल मिलाकर 3 हजार दो सौ 34 केंद्र हैं। औसतन, प्रत्येक केंद्र पर 100 से 150 मतदाताओं की सुनवाई हुई।  सुनवाई पूरी होने के बाद, अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।

 इस बीच, मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने निर्णय लिया है कि कुछ ऐसे मतदाताओं को, जिन्हें “अमान्य” के रूप में चिह्नित किया गया है, सुनवाई के लिए नहीं बुलाया जाएगा। ये वे मतदाता हैं जिनके नाम या वंश 2002 की मतदाता सूची में स्पष्ट रूप से मौजूद हैं, लेकिन डेटा रूपांतरण के दौरान तकनीकी समस्याओं के कारण उन्हें बीएलओ ऐप में डिजिटल रूप से दर्ज नहीं किया जा सका।