मई 16, 2026 7:56 पूर्वाह्न

printer

पंजाब पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 132 लोगों को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने उत्तर भारत के सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोहों में से एक का भंडाफोड़ करते हुए लुधियाना और अन्य स्थानों से 132 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों पर फर्जी कॉल सेंटर चलाने का आरोप है, जो पॉप-अप स्कैम, रिमोट एक्सेस टूल्स और फर्जी बैंक सुरक्षा अलर्ट के जरिए विदेशी नागरिकों सहित लोगों को निशाना बनाते थे।

लुधियाना पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से एक करोड़ सात लाख रुपये नकद, 98 लैपटॉप, दो सौ 29 मोबाइल फोन और 19 लग्जरी वाहन जब्त किए हैं।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून और दक्षिण भारत से हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरोह खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक अधिकारियों का रूप धारण करता था।