मार्च 16, 2026 8:15 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 48 उड़ानों का संचालन करेंगी

इस्राएल, अमरीका और ईरान के बीच जारी युद्ध से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच आज एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्‍सप्रेस, खाड़ी देशों के लिये और वहां से, 48 उड़ानों का परिचालन करेंगे। इनमें दस उड़ान देश के विभिन्‍न शहरों और जेद्दाह के बीच, और 12 उड़ान भारत और मस्‍कट के बीच परिचालित होंगी।

एयर इंडिया ने एक प्रेस वक्‍तव्‍य में कहा कि दिल्‍ली और मुम्‍बई से वापसी की उड़ानें परिचालित होंगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोझिकोड और मैंगलूर से एक-एक उड़ान चलाएगा। एयर इंडिया एक्‍सप्रेस मस्‍कट के लिए और मस्‍कट से बारह उड़ानें परिचालित करेगा। इसके अलावा, दिल्‍ली, कन्‍नूर, मुम्‍बई और तिरुवनन्‍तपुरम से एक-एक उड़ाना और कोच्चि से दो उड़ानों का परिचालन होगा।

स्‍पाइस जेट कम्‍पनी भी संयुक्‍त अरब अमीरात के फुजैरा से भारत के लिए और दुबई से पुणे के लिए विशेष उड़ानें चला रही है।ईरान और इराक का वायु क्षेत्र प्रतिबंधित होने के कारण इन सभी उड़ानों के लिये वैकल्पिक लंबे मार्ग का इस्‍तेमाल होगा। विमान कम्‍पनियों ने यात्रियों को हवाई अड्डा पहुंचने से पहले उड़ान स्थिति की जानकारी ले लेने की सलाह दी है।