मई 5, 2026 10:04 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया में ईरान के यूएई पर मिसाइल-ड्रोन हमलों के बाद युद्धविराम फिर तनाव में

पश्चिम एशिया में ईरान द्वारा संयुक्त अरब अमीरात पर किए गए नए मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद युद्धविराम आज फिर से तनाव की स्थिति में आ गया है। वहीं अमरीकी नौसेना होर्मुज जल-डमरू-मध्य में अपने अभियान को आगे बढ़ा रही है। संयुक्‍त अरब अमीरात के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वायु रक्षा प्रणालियां लगातार दूसरे दिन सक्रिय थी।

अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। उधर, अमरीका ने कहा है कि उसने अपने प्रोजेक्ट फ्रीडम मिशन के अंतर्गत रणनीतिक जलमार्ग से वाणिज्यिक जहाजों को सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाला है। अमरीका ने इस दौरान कई मिसाइलों को रोकने और ईरान की कई नौकाओं को नष्ट करने की सूचना दी।

अमरीका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा है कि युद्धविराम समाप्त नहीं हुआ है। उन्‍होंने कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प यह तय करेंगे कि नवीनतम कार्रवाई उल्लंघन है या नहीं। श्री हेगसेथ ने ईरान की गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय ब्लैकमेल के प्रयास के रूप में वर्णित किया। हालांकि ईरान ने कहा है कि वह अपने क्षेत्रीय जल पर नियंत्रण स्थापित कर रहा है।