विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से 7 मार्च तक खाड़ी क्षेत्र से 52 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार पश्चिम एशिया और खाड़ी के घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और अधिक भारतीयों को वापस लाया जाएगा। श्री जायसवाल ने कहा कि भारतीय नागरिकों को दूतावास के परामर्शों का पालन करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावासों में हेल्पलाइन शुरू की हैं। मंत्रालय ने प्रश्नों का उत्तर देने के लिए नई दिल्ली में एक विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है।