अगस्त 22, 2025 12:05 अपराह्न

printer

पंजाबी सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता जसविंदर भल्ला का मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन

पंजाबी सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। लुधियाना के दोराहा कस्बे में जन्मे जसविंदर भल्ला ने फिल्मों में कॉमेडी के अपने अनोखे अंदाज और यादगार किरदारों से मनोरंजन जगत में अमिट छाप छोड़ी।

 

 

जसविंदर भल्‍ला ने कैरी ऑन जट्टा, नौकर वोहती दा सहित कई लोकप्रिय पंजाबी फिल्मों में काम किया। उनका फिल्मी सफर फिल्म “दुल्ला भट्टी” से शुरू हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में जालंधर दूरदर्शन के विभिन्न कार्यक्रमों में भी अभिनय किया।