मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 23, 2025 11:08 पूर्वाह्न

printer

न्याय प्रणाली में अभियोजन अधिकारियों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अभियोजन अधिकारियों की न्याय प्रणाली में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। न्यायालय, पुलिस और अभियोजन मिलकर पीड़ित को न्याय दिलाते हैं। डॉ. यादव कल भोपाल में नवनियुक्त सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायालय, शासन, प्रशासन और अभियोजन के आपसी समन्वय से ही पीड़ितों को न्याय मिलेगा और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभियोजन अधिकारी विधिक प्रक्रियाओं, अभियोजन कार्यों और न्यायिक प्रणाली की बारीकियों से अवगत हों, जिससे वे अपने दायित्वों को कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकेंगे।

इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस जे.के. माहेश्वरी, जबलपुर उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत एवं न्यायाधीश जस्टिस विवेक अग्रवाल मौजूद थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला