फ़रवरी 14, 2026 7:11 पूर्वाह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के जिला चुनाव अधिकारियों को वैध एसआईआर दस्तावेज अपलोड करने का निर्देश दिया

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के सभी जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़े उन दस्‍तावेज को अपलोड करें जो आयोग और सर्वोच्‍च न्‍यायालय द्वारा अनिवार्य किए गए हैं। आयोग ने स्‍पष्‍ट किया है कि जिला चुनाव अधिकारी सुनवाई के दौरान लोगों द्वारा सौंपे गए दस्‍तावेज की 16 फरवरी शाम पांच बजे तक व्‍यक्तिगत रूप से समीक्षा करेंगे और अनधिकृत दस्‍तावेज़ अपलोड पाए जाने की जिम्‍मेदारी जिला चुनाव अधिकारियों की होगी।

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने कल पश्चिम बंगाल के जिला चुनाव अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा की। पश्चिम बंगाल में अधूरे दस्‍तावेज अपलोड करने के कई मामले सामने आए थे। निर्वाचन आयोग ने इन मामलों को गंभीरता से लिया है।