अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के चार नए यात्री पहुंच गए हैं। चार अंतरिक्ष यात्री स्वास्थ्य कारणों से वापस लौट गए थे। पिछले 65 वर्षों में यह पहला मौका था जब नासा ने स्वास्थ्य कारणों से अंतरिक्ष यात्रियों को वापस बुलाया। इनके लौटने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर केवल तीन यात्री रह गए थे।
नए यात्री अंतरिक्ष केंद्र में लगभग नौ महीनों तक रहेंगे। इनमें अमरीका के दो तथा फ्रांस और रूस के एक-एक यात्री शामिल हैं।