सितम्बर 21, 2025 1:21 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में नमो युवा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी और भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने  नई दिल्ली में नमो युवा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजधानी के हज़ारों युवाओं ने भाग लिया। सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य नशा मुक्त भारत के निर्माण के सामूहिक मिशन में देश के युवाओं की शक्ति, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प का उपयोग करना है।