सितम्बर 21, 2025 1:23 अपराह्न

printer

देश के विभिन्न हिस्सों में आज मनाया जा रहा है महालया का त्योहार

देश के विभिन्न हिस्सों में आज महालया का त्योहार मनाया जा रहा है। महालया पितृ पक्ष श्राद्ध के समापन और दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। माना जाता है कि इस दिन देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था। इस दिन, बंगाली पारंपरिक रूप से सुबह उठकर महिषासुर मर्दिनी सुनते हैं, जो श्री श्री चंडी के शास्त्रीय श्लोकों से चंडीपाठ का एक ऑडियो मोंटाज है। इसके बाद वे अपने पूर्वजों को भोजन और जल अर्पित करते हैं।

   

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शुभ महालया के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कामना की कि मां दुर्गा का दिव्य आशीर्वाद सभी के लिए शक्ति, आनंद और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। श्री अमित शाह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि मां दुर्गा का असीम स्नेह हर घर में खुशी, शक्ति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के दिव्य आशीर्वाद की वर्षा करे।