मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बने पंजाब के कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव

  

    दिल्ली में पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद, पार्टी ने पंजाब के कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज एक आदेश जारी कर श्री देवेंद्र को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की जानकारी दी। कांग्रेस ने यह भी बताया कि श्री देवेंद्र, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।