मई 12, 2026 9:51 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने 72 करोड़ रुपये मूल्य के 1700 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए

दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ नष्ट करने के एक बडे अभियान के दौरान जब्‍त किये गये लगभग 72 करोड़ रुपये मूल्य के एक हजार सात सौ किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया है। मादक पदार्थ नष्ट करने का यह नौवां ऐसा बड़ा अभियान है जिसका नेतृत्व दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में किया।