विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि भारत थाईलैंड और कंबोडिया के बीच के हालात पर निकटता से नजर रख रहा है। विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। भारत आशा करता है कि दोनों देश शत्रुता समाप्त करने और तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठाएंगे।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारतीय यात्री किसी प्रकार की सहायता के लिए संबंधित दूतावासों में संपर्क कर सकते हैं।