अगस्त 20, 2025 8:10 पूर्वाह्न

printer

तेलंगाना में लगातार तेज बारिश से कृष्णा-गोदावरी जलाशयों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा

तेलंगाना में लगातार तेज वर्षा से कृष्‍णा और गोदावरी नदियों से जुड़े जलाशयों में पानी का स्‍तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इनमें श्रीराम सागर परियोजना, श्रीपद येल्लामपल्ली और निज़ामसागर परियोजनाएं शामिल हैं। भद्राचलम में गोदावरी का जलस्तर बढ़ रहा है। राज्य के उत्‍तर और पूर्वी जिलों में वर्षा से जनजीवन पर असर पड़ा है। दर्जनों गांवों से सडक संपर्क टूट गया है। मेडक, संगारेड्डी और सिद्धिपीठ जिलों में कपास और धान की हजारों एकड फसल डूब गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है।