मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 2, 2024 4:15 अपराह्न | jharkhand news

printer

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने अपने स्तर से  तैयारी में जुटे

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने अपने स्तर  से  तैयारी में जुट गये हैं। भाजपा महानगर की ओर से जमशेदपुर के बर्मामाइंस में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की चारों विधानसभा सीट जीत का संकल्प लिया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओऱ जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के घोड़ाबांधा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मिलन समारोह सह सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए।