सितम्बर 2, 2024 3:57 अपराह्न | jharkhand news

printer

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भाजपा में शामि‍ल होने के बाद पहली बार कोल्हान पहुंचे

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भाजपा में शामि‍ल होने के बाद पहली बार कोल्हान पहुंचे। इस दौरान उनके हजारों समर्थकों ने गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी की। कांड्रा से ही पूर्व मुख्यमंत्री अपने समर्थकों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हजारों बाइक और कार के काफिले के साथ जमशेदपुर होते हुए अपने पैतृक आवास जिलिंगोड़ा पहुंचे। भाजपा का दामन थामने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि  यह बदलाव की लहर है जो कोल्हान के साथ पूरे झारखंड में जल्द दिखने वाली है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला