झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत अगले चरण में होनेवाली विभिन्न परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी है। इसके तहत कक्षा एक से पांच तक के लिए इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद के लिए 12 जून से तथा कक्षा छह से आठ के लिए स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद के लिए 23 जून से परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न केंद्रों पर ली जायेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र से संबंधित जिला की जानकारी परीक्षा की तिथि से एक सप्ताह पहले दी जायेगी। वहीं प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से तीन दिन पूर्व आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।
Site Admin | जून 7, 2024 2:55 अपराह्न | jharkhand news
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत अगले चरण में होनेवाली विभिन्न परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी