अप्रैल 10, 2024 6:04 अपराह्न | jharkhand news

printer

झारखंड उच्च न्यायालय में रिम्स में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश आर मुखोपाध्याय और न्यायाधीश दीपक रोशन की खंडपीठ में  रिम्स में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। रिम्स निदेशक की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए आज रिम्स निदेशक को कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।