जनवरी 12, 2026 7:57 अपराह्न | Swami Vivekananda

printer

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में आज स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव का आयोजन किया गया।
 
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के वस्त्रों में सजे लगभग पंद्रह सौ बच्चों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।