जनवरी 12, 2026 7:57 अपराह्न

views 38

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में आज स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव का आयोजन किया गया।   इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के वस्त्रों में सजे लगभग पंद्रह सौ बच्चों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। 

जुलाई 4, 2024 11:53 पूर्वाह्न

views 35

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं लाखों लोगों को शक्ति प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का विस्तृत ज्ञान और इसकी निरंतर खोज बहुत प्रेरक है। प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द के समृद्ध और प्रगतिशील समाज का सपना पूरा करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।