फ़रवरी 20, 2026 7:06 पूर्वाह्न

printer

घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक 11 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा

घरेलू क्रिकेट में, कर्नाटक 11 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में, कर्नाटक और उत्तराखंड का मुकाबला पांचवें और अंतिम दिन ड्रॉ रहा। यह मैच लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। कर्नाटक ने पहली पारी में सात सौ 36 रन बनाए, जबकि उत्तराखंड सिर्फ 233 रन पर ऑल आउट हो गई। वहीं दूसरी पारी में कर्नाटक ने 323 रन बनाए और उत्तराखंड ने पांचवें और अंतिम दिन 6 विकेट पर 260 रन बना लिए थे, जिस वजह से मैच ड्रॉ हो गया। पहली पारी में दोहरा शतक बनाने वाले कर्नाटक के कप्‍तान देवदत्त पडिक्कल को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अब फाइनल में कर्नाटक का सामना जम्मू-कश्मीर से होगा। यह मैच 24 फरवरी को कर्नाटक के केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा।