अगस्त 31, 2024 7:24 अपराह्न | West Bengal

printer

केन्‍द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी से त्‍वरित विशेष न्‍यायालय की स्‍थापना और इनके संचालन में तेजी लाने को कहा है  

 

    केन्‍द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी से आर जी कर अस्‍पताल में दुष्‍कर्म और पोक्‍सो मामलों से निपटने के लिए एक बार फिर त्‍वरित विशेष न्‍यायालय की स्‍थापना और इनके संचालन में तेजी लाने को कहा है।

    केन्‍द्रीय मंत्री ने एक पत्र में पश्चिम बंगाल में मौजूदा त्‍वरित न्‍यायालयों में लम्बित मुकदमों पर चिन्‍ता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री से जघन्‍य अपराधों से पीडित लोगों के तेज और कुशल न्‍याय सुनिश्‍चित करने को कहा है। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में 88 त्‍वरित न्‍यायालय स्‍थापित किए गए हैं जो केन्‍द्र सरकार के योजना की सिफारिश के अनुरूप नही हैं।