सितम्बर 20, 2025 8:29 अपराह्न

printer

केन्द्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने ‘मोदीनॉमिक्स: समावेशी विकास की यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है। उन्होंने आज नई दिल्ली में ‘मोदीनॉमिक्स: समावेशी विकास की यात्रा’ पुस्तक का विमोचन करने के दौरान यह बात कही।

 

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने कहा कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर भारत के प्रधानमंत्री बनने तक की उनकी यात्रा को दर्शाती है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए, श्री मुरुगन ने कहा कि ये योजनाएँ जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।  उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।

   

सूचना और प्रसारण मंत्रालय सचिव संजय जाजू ने सरकार द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव को उजागर करने के लिए दस्तावेज़ीकरण और शोध की आवश्यकता पर बल दिया।

 

    यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन और आर्थिक दर्शन का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करती है।