कतर स्थित भारतीय दूतावास ने सूचित किया है कि देश में फंसे 500 से अधिक भारतीय कतर एयरवेज की उड़ानों से नई दिल्ली और अन्य गंतव्यों के लिए रवाना हुए। दूतावास ने बताया कि कतर एयरवेज आज भारत के लिए दो उड़ानें संचालित करेगी, एक नई दिल्ली के लिए और एक मुंबई के लिए। दूतावास ने बताया कि भारतीय समुदाय की किसी भी पूछताछ के लिए भारतीय दूतावास की तीन, चौबीसों घंटे चलने वाली हेल्पलाइनें उपलब्ध हैं। दूतावास ने यह भी कहा कि भारतीय नागरिकों के लिए पासपोर्ट जारी करने में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मौजूदा स्थिति के कारण, पासपोर्ट आवेदन लेने के लिए दूतावास सप्ताह के सभी दिन खुला है और तत्काल पासपोर्ट एक से दो दिनों के भीतर जारी किए जा रहे हैं।
दूतावास ने लोगों से आधिकारिक चैनलों द्वारा जारी किए गए अलर्ट और चेतावनी संदेशों को गंभीरता से लेने और आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया है।