सितम्बर 26, 2024 8:39 अपराह्न | Chess

printer

ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीम नई दिल्‍ली में सम्मानित

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 45वें ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीमों को आज नई दिल्‍ली में सम्मानित किया

इस अवसर पर श्री मांडविया ने कहा कि वैश्विक मंच पर जीतकर टीम ने न केवल पूरे देश को गौरवान्वित किया है बल्कि हमारी पारंपरिक विरासत को भी सम्मानित किया है। खेल मंत्री ने कहा कि भारत सरकार एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो सभी खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करे। श्री मांडविया ने पदक विजेताओं को खेल मंत्रालय के ‘विकसित भारत राजदूत – युवा कनेक्ट कार्यक्रम’ में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया जिसका उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने में युवा ऊर्जा को दिशा देना है।