मार्च 12, 2026 7:19 पूर्वाह्न

printer

एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2026: भारत की वेल्स पर 4-1 से जीत, नवनीत कौर ने किए तीन गोल

एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2026 में, भारतीय टीम ने हैदराबाद में पूल बी के मुकाबले में वेल्स को 4-1 से हराया। मैच में नवनीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल किए, वही साक्षी राणा ने भी एक गोल किया। इस जीत के साथ, भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब कल सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत इटली से होगी।