मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री धामी ने रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दशज्यूला का क्षेत्र सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिणिक गतिविधियों का केंद्र और प्राचीन परंपराओं, मेलों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध रहा है। यह क्षेत्र उत्तराखंड की आस्था, समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम है। राज्य के विकास की गति को रेखांकित करते हुए श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड आर्थिक, औद्योगिक और सतत विकास के दृष्टिकोण से देश दुनिया में एक अलग पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित हर क्षेत्र में आधरभूत संरचना मजबूत हो रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए प्रदेश के हर वर्ग का जीवन स्तर ऊपर उठाया जा रहा है। केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम सहित विभिन्न पौराणिक स्थलों के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने केदारनाथ धाम के मार्गों को ठीक करने और यात्रियों की सुरक्षा और भी पुख्ता बनाने के उद्देश्य से 30 करोड़ रूपए की राशि जारी की है।