जनवरी 24, 2026 6:01 अपराह्न

printer

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में तेज बारिश से भूस्खलन में 7 लोगों की मौत, कई लापता

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में तेज बारिश के बीच हुए भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई और 82 अन्य लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने आज बताया कि यह भूस्खलन पश्चिमी बांडुंग क्षेत्र के एक गांव में हुआ। इससे पहले, राष्ट्रीय मौसम एजेंसी ने पश्चिमी जावा प्रांत में एक सप्ताह तक तेज बारिश और प्रतिकूल मौसम की चेतावनी जारी की थी।