मई 10, 2024 8:47 अपराह्न | jharkhand news

printer

इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी आज संताल परगना क्षेत्र में धुआंधार प्रचार किया

इंडी गठबंधन के नेताओं ने भी आज संताल परगना क्षेत्र में धुआंधार प्रचार किया। झामुमो के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दुमका में पार्टी प्रत्याशी नलिन सोरेन और साहिबंगज में राजमहल सीट से पार्टी प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में चुनावी रैली की। मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, बादल, बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम के अलावा झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।  इस दौरान मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने केन्द्र सरकार पर राज्य के आदिवासियों और दलितों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।