जुलाई 26, 2025 5:44 अपराह्न

printer

आज विश्व मैंग्रोव दिवस है

आज विश्व मैंग्रोव दिवस है। मैंग्रोव वन ज्वार-नदियों के संगम-एस्टुएरियन क्षेत्रों में उगते हैं और जैव विविधता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पश्चिम बंगाल में सुंदरबन एक मैंग्रोव वन है जो एक विश्व धरोहर स्थल और बाघ संरक्षण के रूप में जाना जाता है।

मैंग्रोव, रेडियो तरंगों के प्रसारण और आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मैंग्रोव वन चक्रवात और महाचक्रवात के झटकों को अवशोषित करने में अहम हैं।

पश्चिम बंगाल रेडियो क्लब ने पूर्वबाशा इको हेल्पलाइन सोसायटी के सहयोग से आज पश्चिम बंगाल के चरघेरी में मैंग्रोव के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह सोसाइटी पश्चिम बंगाल के मैंग्रोव क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के साथ काम करती है। चरघेरी क्षेत्र में आज बड़ी संख्या में मैंग्रोव के पौधे भी लगाए गए।