आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच चल रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर साहिबगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने साहेबगंज के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच की गई। बता दें कि इन दिनों राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मशीनों की सफाई और तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है।
Site Admin | सितम्बर 4, 2024 7:00 अपराह्न | jharkhand news
आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच चल रही है