आई.एस.एस.एफ. जूनियर विश्व कप निशानेबाजी़ में कल शिव नरवाल ने मिस्र के काहिरा में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है। नरवाल ने 241.8 के स्कोर के यह पदक अपने नाम किया। उज्बेकिस्तान के सोदिकजोन अब्दुल्लायेव दूसरे, जबकि चिराग शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
इससे पहले दिन में, भारत की पनाह भुगरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता के पहले दिन कल भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक जीते।