सितम्बर 21, 2025 8:43 पूर्वाह्न

printer

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना व्‍यक्त की है। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशा है।

 

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा,  सिक्किम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अगले तीन से चार दिनों तक गरज के साथ बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान लगाया है।